Tuesday, July 27, 2021

इस बार

 


इस बार आना तो पूरे आना....

आधे अधूरे तुम अच्छे नहीं लगते....

जीने मरने की कसमें नहीं चाहिए,

बस इस बार साथ पूरा लाना...

इस बार आना तो पूरे आना...

मुददतों से मांगी दुआओं का असर थे तुम,

मज़िल तो नहीं... पर मेरा सफर थे तुम...

जाने अनजाने जो छूट गए कभी पीछे हो..

बस वो ख्वाब पूरे लाना.......

इस बार आना तो पूरे आना...

आधे अधूरे तुम अच्छे नहीं लगते.......